Right Banner

नोएडा में महाशिवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब, हुआ रुद्राभिषेक

(देव मणि शुक्ल)

नोएडा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर  भगवान भोले नाथ का भक्तों ने श्रद्धापूर्वक  पूजन एवं  जलाभिषेक किया।    नोएडा के सभी मंदिरो पर  शिव भक्तों ने कतार बद्ध होकर जलाभिषेक व दुग्ध अभिषेक किया ।
 मंदिर के पुजारियों ने सुबह से मंदिर पर रुद्राभिषेक कराते रहे। 
 नोएडा के शिव मंदिर पाकेट 7 ,दूधेश्वर महादेव,सनातन मंदिर,विडला मंदिर,दुर्गा मंदिर सेक्टर 22, में  हजारों भक्तों ने बाबा के दर्शन हेतु महिला व पुरूष भक्त कतार बद्ध होकर मंदिर में प्रवेश कर जलाभिषेक किया व आशीर्वाद लिया।
 नोएडा के सभी मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया था। हर हर महादेव  के नारे के साथ पूरा माहौल भक्तिमय था।
 सेक्टर 82 पाकेट 7 के शिव मंदिर पर  शाम को भजन कीर्तन हुआ और रात्रि चारो पहर का अभिषेक भी किया गया ।
संगीत कार्यक्रम के बाद आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।
इस मौके पर पं विनोद मिश्र, एस के तिवारी, संजय पाण्डेय,रमेश चंद्र शर्मा,गोरे लाल,मनोज कुमार,अंगद सिंह तोमर,अमितेश सिंह,रवि राघव,राजेश कुमार गुप्ता,हरि शंकर सिंह,संगम प्रसाद मिश्र,हंस मणि शुक्ल,अवनीश तिवारी, रमेश चंद्र दास,रतन भारद्वाज,रमेश वर्मा,रमेश चंद्र दूबे,विष्णु शर्मा,उमाकान्त त्रिवेदी,सी एल तिवारी,सुशील पाल,वीरेन्द्र कुमार,सर्वेश तिवारी,दीपक तिवारी,गुरमेल सिंह  गणमान्य लोग मौजूद रहे ।