Right Banner

टाइगर श्रॉफ को 'ब्वॉयफ्रेंड' नहीं मानती दिशा पाटनी? फैंस ने पूछे ऐसे सवाल

 

नई दिल्ली, जेएनएन। अभिनेता टाइगर श्रॉफ बुधवार को अपना 32वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें उनके चाहने वाले और फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर शुभकामनाएं दे रहे हैं। अब टाइगर की रुमर्ड गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी ने उन्होंने खास अंदाज में बर्थडे की शुभकामनाएं दी हैं और उन्होंने अपने बेस्ट फ्रेंड भी बताया है।

दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो टाइगर शर्टलेस हैं और मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। साथ ही वीडियों एक बर्थडे स्पेशल सॉन्ग भी सुनाई दे रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिशा ने कैप्शन लिखा, हैप्पी बर्थडे बेस्ट फ्रेंड, अपनी मेहनत और शानदार व्यवहार से हम से लाखों लोगों को प्रेरित करने के लिए धन्यवाद, आप बहुत ही अच्छे हो टाइगर श्रॉफ।

दिशा की इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। पोस्ट को अब तक (खबर लिखे जाने तक) कई लाख लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं, दिशा द्वारा टाइगर को अपना बेस्ट फ्रेंड बताया जाने पर फैंस पो्स्ट पर कमेंट कर कई सवाल पूछ रहे हैं।

आपको बता दें, कि सोशल मीडिया पर अफवाहें की टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी एक दूसरे को काफी लंबे वक्त से डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ घूमते और छुट्टियां मनाते हुए देखा जाता है। साथ ही दिशा को अभिनेता की फैमिली के साथ भी स्पॉट किया जाता है।

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही फिल्म टाइगर श्रॉफ हीरोपंती 2 में अभिनेत्री तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अभिनेता अलग अंदाज में दिखाई देंगे। इस दिनों अभिनेता फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं। अहमद खान के निर्देशत में बनी इस फिल्म का निर्मात साजिद नाडियाडवाला के बैनर तेल किया जा रहा है। ये फिल्म 29 अप्रैल, 2022 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा अभिनेता गणपत पार्ट वन में नजर आने वाले हैं। टाइगर की ये फिल्म इस साल क्रिसमस के मौकै पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।