युवराज मेहता की मौत नोएडा प्राधिकरण की शर्मनाक लापरवाही नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही से जीना दुश्वार
युवराज मेहता की मौत नोएडा प्राधिकरण की शर्मनाक लापरवाही
नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही से जीना दुश्वार - विकास जैन
देव मणि शुक्ल
नोएडा अरबों रुपया प्रतिदिन कमाई के बाद भी नोएडा प्राधिकरण कुछ काम क्यों नहीं कर रहा है l हम लोग अपनी गाढ़ी कमाई में से कभी टीएम तो कभी रजिस्ट्री के नाम पर और पता नहीं कितने नामों पर नोएडा प्राधिकरण को प्रतिदिन करोड़ों रुपया भेंट चढ़ाते हैं l
आख़िर वो रुपया जाता कहाँ है यदि नोएडा अथॉरिटी शहर को सुरक्षित नहीं रख पाएगी और इस प्रकार की घटनाएँ होती रहेगी जिससे रूह कांप जाये तो शहर में जीना मुश्किल लगता है ।
27 साल के युवा इंजीनियर युवराज मेहता की मौत सिस्टम के मुंह पर बहुत बड़ा तमाचा है।
उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि नोएडा प्राधिकरण से इस तरह की लापरवाही न हो इसके लिए प्राधिकरण को सजग रहने की जरूरत है।
प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने शासन प्रशासन से इस परिवार के लिए इंसाफ़ की माँग भी किया l


