Right Banner

"सिंहासन पर त्रिभुवन साईं, देखि सुरन्ह दुंदुभी बजाईं" राम राज्याभिषेक के साथ सात दिवसीय कथा का विराम

देव मणि शुक्ल 

नोएडा सेक्टर 82 स्थित ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7  में आयोजित श्रीराम कथा के सातवें और विराम दिवस पर कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी पंचमानन्द महाराज ने कथा सुनाते हुए कहा कि राम जी की भेंट हनुमान जी से होती है और सुग्रीव से मित्रता होती है । अपने भाई बालि से प्रताड़ित सुग्रीव प्रभु की शरण लेते हैं । श्रीराम बालि का वध कर देते हैं। हनुमान जी सहित कई वानर योद्धा चारों दिशाओं में सीता जी की खोज को निकलते हैं। हनुमान जी समुद्र को लांघकर लंका पहुंचते हैं और सीता जी से भेंट कर लंका का दहन कर देते हैं। भगवान राम लक्ष्मण वानर सेना के साथ लंका पर चढ़ाई कर रावण समेत सभी असुरों का वध कर अपने धाम को पहुंचाते है। अयोध्या पहुंचने पर भगवान राम का राज्याभिषेक हो जाता है। " सिंहासन पर त्रिभुवन साईं, देखि सुरन्ह दुंदुभीं बजाई" 
 इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने बताया कि 12 मई को प्रातः 8 बजे से पांच कुंडीय हवन यज्ञ होगा तदोपरांत 11 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी भक्तजन प्रसाद ग्रहण करेंगे। श्रीराम कथा हमें जीवन जीने का तरीका सिखाती है। कथा के श्रवण से हमारी नकारात्मक ऊर्जा का क्षय होता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है जो हमारी उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है। श्रीराम कथा अज्ञानता के अंधकार को दूर कर ज्ञान के प्रकाश को फैलाती है। प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से आयोजन को सफल बनाने के लिए अपना योगदान देने के लिए सभी भक्तों का हृदय से आभार। इस मौके पर देवमणि शुक्ल, रवि राघव, गोरे लाल, रमेश वर्मा, संजय पांडे, अंगद सिंह तोमर, विजय कुमार,हरि सिंह, संजय शुक्ला, रमेश दास, हंसमणि शुक्ला, विकास शर्मा, राजेश गुप्ता, विश्वनाथ त्रिपाठी, गौरव, जितेंद्र सतपति, रविंद्र कुमार, देवेंद्र गुप्ता, बहादुर चौहान, अनूप सिंह, श्री राम त्रिपाठी,संगम प्रसाद मिश्रा, प्रकाश जोशी, संदीप, सर्वेश तिवारी, दीपक तिवारी, विष्णु शर्मा, , सर्वेश तिवारी,सुशील पाल, नीरज शर्मा, उमाकांत त्रिपाठी , सी एल तिवारी, रमेश चंद्र शर्मा, संतोष शुक्ला, ललित फुलेरा, कोमल यादव, उत्तम चंद्रा, अनिल कुमार चौधरी,शिव चौधरी, सिया राम, वीरेंद्र कुमार, विष्णु शर्मा, विजय झा, आलोक शुक्ला , उपेन्द्र सिंह, विकास कुमार सहित तमाम सेक्टरवासी भक्त मौजूद रहे।