Right Banner

आगरा लोकसभा में गौतमबुद्ध नगर के भाजपा ज़िलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने साथियों संग डाला डेरा

देव मणि शुक्ल 

नोएडा  आगरा के लोकप्रिय सांसद व केन्द्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार एवम् वर्तमान में 18 - सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र आगरा से भाजपा प्रत्यासी प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल के पक्ष में ज़्यादा से ज़्यादा वोट डालने के लिए आगरा लोकसभा केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर पहुँचकर *शक्तिकेंद्रों के संयोजक- प्रभारियों, मण्डल के अध्यक्षों से चुनाव संबंधित चर्चा की गजेंद्र मावी जल्द से जल्द आगरा लोकसभा की दक्षिण विधानसभा के बूथ अध्यक्षों को जीत के गुरुमंत्र सिखायेंगे व भाजपा लोकसभा प्रत्याशी के पक्ष में जनता से भारी संख्या में वोट डालने की अपील भी करेंगे, उसके साथ साथ भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओ के बारे में भी बतायेंगे जो लाभ सरकार ने जनता- जनार्दन को दिये है।
जिला अध्यक्ष भाजपा गजेंद्र मावी के साथ ग्रेटर नोएडा से आगरा के लिए आज रवाना हुए भाजपा युवा मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष राज नागर , मनीष भाटी बी.डी.सी.(कठेहरा), देव नागर (दुजाना) आदि ।