Right Banner

आधुनिक समाचार नोएडा ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट
संस्थापक,भारती नेगी के सहयोग से ऋषि की पाठशाला में जरूरतमंद पढ़ने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंग गुलाल लगाकर मनाया होली का पर्व ट्रस्ट की संस्थापक भारती नेगी ने सभी बच्चों को बताया रंगों का त्योहार होली भारतवर्ष की सबसे प्रमुख त्योहारों में शामिल किया जाता है। प्राचीन काल से ही देश में इस त्यौहार को मनाए जाने के प्रमाण उपलब्ध हुए हैं। जैसे कि देश में विभिन्न भागों में विभिन्न रूपों में मनाया जाता है। होली का त्यौहार मानव जीवन को खुशियों के रंग से सरोबार कर देता है। सभी बच्चों ने होली मनाते हुए डांस गानों के साथ मस्ती की बच्चों ने जूस समोसे स्नेक्स आदि के साथ होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया और बच्चे काफी मस्ती करते हुए नजर आए। उपस्थित,भारती नेगी,जीएस नेगी प्रीति सिंह,आरती,आदि लोग उपस्थित रहे।