Right Banner

मीरजापुर 26 फरवरी 2024- मेघालय के राज्य के महा महिम राज्यपाल श्री फागू चैहान के अष्टभुजा गेस्ट हाउस पहंुचने पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने पुष्प गुष्छ देकर स्वावत व अभिनन्दन किया। तत्पश्चात दोपहर लगभग 03ः00 बजे मां विंध्यवासिनी के धाम में पहुंचकर पूरे विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया। दर्शन पूजन के पश्चात मंदिर में विराजमान अन्य विग्रहों का भी विधि विधान पूर्वक दर्शन पूजन किया। 
दर्शन पूजन के उपरान्त अपर  जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल एवं नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह ने मां विन्ध्यवासिनी देवी का चित्र व चुनरी देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह, सदर क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी, धाम सुरक्षा प्रभारी राजेश कुमार मिश्र, उपस्थि रहें।