Right Banner

आधुनिक समाचार चिन्ता पाण्डेय :-

डा0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 42/2024 धारा- 304 भादवि में वांछित अभियुक्त कैलेश्वर चेरो पुत्र झम्मन चेरो, निवासी पटवध, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र को आज दिनांक 25.02.2024 को समय प्रातः 06.30 बजे मुखबीर की सूचना पर वैरिहवा मोड़ सलखन से गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त कैलेश्वर चेरो की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल डण्डा व कुल्हाडी अभियुक्त के घर के पीछे सरसो व अरहर के खेत से बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। 

घटना का संक्षिप्त विवरणः- अभियुक्त कैलेश्वर चेरो ने पूछताछ के दौरान बताया कि दिनांक 23/24.02.2024 की रात्रि में वह शराब के नशे में था और अपनी पत्नी महराजी से खाना मांगा पत्नी द्वारा समय से खाना न देने पर गुस्से में पास में रखे कुल्हाडी व डण्डे से पत्नी महराजी को मार दिया जिससे रात में ही महराजी की मृत्यु हो गयी । 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
1. कैलेश्वर चेरो पुत्र झम्मन चेरो, निवासी पटवध, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 38 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण-   
1. आला कत्ल कुल्हाडी- 01 अदद,
2. आला कत्ल डण्डा- 01 अदद 

गिरफ्तार करने वाली टीम- 
1. निरीक्षक प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
2. व0उ0नि0 ओमप्रकाश नारायण सिंह, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
3. उ0नि0 श्यामदेव यादव, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
4. उ0नि0 पारस यादव, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र। 
5. हे0का0 अतुल सिंह, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।