Right Banner

5100 मीटर की निकाली गई ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

तिरंगा मैं हुआ जसरा से बारा तहसील, क्षेत्रीय लोगों ने भी किया सहयोग

अरविंद दुबे यूथ क्लब व महाकाल फाउंडेशन की ओर से निकल गई ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

बारा प्रयागराज। सोमवार को गांधी जयंती के अवसर पर जसरा बजार से बारा तहसील तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंसजों ने 5100 मीटर की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली।
जसरा के युवा समाजसेवी अरविंद दुबे और उनकी पूरी टीम को इस कार्य के लिए कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा की अध्यक्ष कौशल्यानंद गिरी (टीना मां) ने काफी सराहना की और कहा की यह मेरा सौभाग्य है कि मै इतने बड़े तिरंगा यात्रा की अतिथि हूं। तिरंगा यात्रा में देशभक्ति गीत और नारे लगाए गए और नुक्कड़ नाटक भी किया गया पुलिस प्रशासन का सहयोग काफी सराहनीय रहा।
ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी अधिवक्ता अरविंद दुबे, अतुल गुप्ता दीपू पाठक, बृजभान पटेल की आय सभी अतिथियों ने सराहना की जिसमे प्रमुख रूप से भाजपा जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी, चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, जगत शुक्ला, नीरज केसरवानी, देवेंद्र मिश्र नगरहा, दिवाकर प्रताप सिंह, बृजेशानंद जी महाराज, घनश्याम कोटर, मुकेश दृवेदी, विराट पत्रकार, राजा बाबू पाठक, आलोक पाठक, गया प्रसाद त्रिपाठी, लल्ला केसरवानी, रितेश राणा, अंबुज त्रिपाठी, भूपेंद्र पाठक, शशिकांत पांडे, राजा भैया, देवमणि यादव, अभिषेक, विवेक, ओम प्रकाश मिश्रा, प्रदीप त्रिपाठी, अनुज, धीरेंद्र कुशवाहा, मुमताज, पुष्कर द्रिवेदी, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।