Right Banner

भाजपा सरकार विकास कार्य में अवरोधक - अखिलेश यादव 

देव मणि शुक्ल 

 नोएडा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नोएडा आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार अखिलेश यादव लगभग 5 बजे सेक्टर 73 स्थित सरफबाद गांव पहुंचे जहां पर उन्होंने वरिष्ठ सपा नेता सतपाल यादव की स्वर्गीय माता जी हीरादेई एवं पिता जी स्वर्गीय किसना सिंह यादव की मूर्ति का अनावरण किया। तदोपरांत वह सभा स्थल स्थित मंच पर पहुंचे जहां पर सभी नेताओं द्वारा उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। सरफाबाद के पहलवानों द्वारा उन्हें गदा भेंट की गई। इस अवसर पर बोलते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्य अवरुद्ध हो गए हैं। आवारा जानवरों से लोगों की रोजाना  जान जा रही है। यह सरकार आवारा पशुओं  को नियंत्रित नहीं कर पा रही है। आवारा पशुओं से रोज एक जान जा रही। उत्तरप्रदेश की सरकार एक ट्रिलियन की इकोनॉमी बनाने का झूठा सपना दिखा रही है जबकि हकीकत उसके उलट है। निवेश के नाम पर भी उत्तरप्रदेश में झूठ बोला जा रहा है। लाखों करोड़ के एमओयू साइन किए गए लेकिन उसके दस प्रतिशत भी निवेश नहीं आया। इनका काम है झूठे सपने दिखाना । विपक्षी गठबंधन इंडिया बना है जो भाजपा की सरकार को हराने  का काम करेगी । पीडीए भाजपा हराने के लिए कमर कस चुका है। भाजपा सरकार विद्वेष से काम कर रही है। आने वाले चुनाव में इनका सफाया हो जायेगा। उन्होंने जाति जनगणना कराने की मांग दोहराई और पूछा नोएडा वालो आप जाति जनगणना चाहते हो तो सभी ने हां कहा। अखिलेश यादव ने कहा कि जब तक जाति जनगणना नहीं होगी तब तक जरूरतमंदों को उनका हक नहीं मिलेगा।नोएडा आगमन पर महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने डीएनडी पर अखिलेश यादव का भव्य स्वागत किया। इसके बाद वह सेक्टर 37 में पूर्व कुलपति  सत्यमित्र दुबे के निधन पर  परिजनों से मिलकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। सरफाबाद में मूर्ति अनावरण और सभा को संबोधित करने के बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं के घर भी गए। इस अवसर पर पूर्व महासचिव राघवेन्द्र दुबे, बीर सिंह यादव,बब्लू चौहान, संजय त्यागी, मुकेश प्रधान, अजब सिंह यादव, नीतीश बैसोया , विकास यादव, सुशील पाल, रवि राघव, उदय सिंह, ओम पाल राणा, रोहित यादव, सुंदर यादव, देवराज जाटव, मनोज गोयल सहित  हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।