Right Banner

आज 1अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मैहर एसडीएम सुरेश जादव ने किया वृद्धजनों का सम्मान

दिनेश यादव की रिपोर्ट
 
मैहर।वैसे तो वरिष्ठजनों का सम्मान हर दिन, हर पल हमारे मन में होना चाहिए, लेकिन उनके प्रति मन में छुपे इस सम्मान को व्यक्‍त करने के लिए एवं बुजुर्गों के प्रति चिंतन की आवश्यकता के लिए औपचारिक तौर पर भी एक दिन निश्चित किया गया है। अत: प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर का दिन अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस या अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
 
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाने की शुरुआत सन् 1990 में की गई थी। विश्व में बुजुर्गों के प्रति होने वाले दुर्व्यवहार और अन्याय को रोकने के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए 14 दिसंबर 1990 को यह निर्णय लिया गया। तब यह तय किया गया कि हर साल 1 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के रूप में मनाया जाएगा, और 1 अक्टूबर 1991 को पहली बार अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस या अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। 
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मैहर एसडीएम सुरेश जादव के द्वारा तहसील परिसर में वृद्ध जनों का सम्मान किया गया इस अवसर पर शहरी व ग्रामीण वृद्धजन को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।