Right Banner

चोरी कि योजना बनाने वाले दो अभियुक्तो को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार 


चिन्ता पाण्डेय 


    थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस हाईडिल मैदान कालोनी के पास से चोरी की योजना बनाते समय अन्तर्जनपदीय 02 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के आदेश के क्रम मे दिनांक 04.09.2023 को उ0नि0 धर्मेन्द्र यादव मय हमराह हे0का0 रविकान्त गौतम व का0 शिवशंकर मय जिप सरकारी सेकेण्ड मोबाइल वाहन संख्या यूपी 64 जी 0375 के थाने से रवाना होकर देखभाल क्षेत्र व रात्रि गस्त में मामूर होकर कचहरि तिराहा पर मौजूद थे कि जरिये मुखबिर सुचना मिली की दो व्यक्ति हाईडिल मैदान के पास दण्डईत बाबा मन्दिर के पीछे छिप कर कही चोरी करने की योजना बना रहे है यदि जल्दी किया जायेगा तो पकड़े जा सकते है इस सूचना पर विश्वास कर उ0नि0 मय हमराह कर्मचारीगण व मुखबिर को साथ लेकर उसके द्वारा बताये गये स्थान के तरफ स्टेशन रोड पर आया कि करिब 50 मीटर पहले गाड़ी को रोककर मुखबिर उतर गया और मन्दिर के तरफ इशारा करते हुए बताया की मन्दिर के पिछे दोनो व्यक्ति छिपे है। इस पर हम पुलिस वाले गाड़ी से उतरकर दबे पांव मन्दिर के पास जाकर दोनो व्यक्तियों की बाते सुनने लगे उक्त दोनो व्यक्ति बात कर रहे थे की हाईडिल कालोनी मे चोरी करना है । एक व्यक्ति अन्दर जाकर आरी व पेचकस व आरी से काटकर अन्दर जायेंगे एवं चोरी करके पुनः वापस आ जायेंगे एवं चोरी कर के पुनः वापस आ जायेंगे । इस बात पर विश्वास कर के कि उक्त दोनो व्यक्ति चोरी करने की योजना बना रहे है कि एक बारकी  दबिश देकर दोनो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-519/2023 धारा 401 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया। जिसका विवरण निम्नवत् है-
गिरफ्तारी/बरामदगी का दिनांक व स्थान-
दिनांक 04.09.2023 समय 02.20 बजे रात्रि स्थान हाईडिल मैदान के पास दक्षिण दण्डईत बाबा के पीछे थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र 
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.    आनन्द कुमार खरवार उर्फ बड़क पुत्र राधेश्याम निवासी बढ़ौली थाना रा0गंज सोनभद्र  उम्र करीब 20 वर्ष 
2.    प्रिन्स पाठक पुत्र सन्तोष कुमार पाठक नि0 रतवल थाना रा0गंज सोनभद्र उम्र करीब 25 वर्ष 

बरामदगी का विवरणः-
    अभियुक्त गण के कब्जे से चोरी के उपकरण एक अदद हथौड़ी एक अदद छिनी हेक्सा ब्लेड एक अदद रिन्च व पेचकस बरामद किया गया। 

अभियुक्त आनन्द कुमार खरवार उर्फ बड़क का आपराधिक इतिहासः-
1.    मु0अ0सं0-524/2017 धारा 313, 323, 498-A,504,506 भा0द0वि0 व 3/4 डीपी एक्ट थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र
2.    मु0अ0सं0-610/2022 धारा 380,411,457 भा0द0वि0 एक्ट थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र
3.    मु0अ0सं0-611/2022 धारा 380,411,457 भा0द0वि0 एक्ट थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र
4.    मु0अ0सं0-519/2023 धारा 401 भादवि थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र


अभियुक्त प्रिन्स पाठक का आपराधिक इतिहासः-
1.    मु0अ0सं0 498/2022 धारा 394,411 भा0द0वि0 थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र
2.    मु0अ0सं0-765/2016 धारा 342 भा0द0वि0 थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र
3.    मु0अ0सं0-1043/2016 धारा 41,411,414 पंजीकृत है । थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र
4.    मु0अ0सं0-519/2023 धारा 401 भादवि थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम का विवरण-
1.    उ0नि0 धर्मेन्द्र यादव प्रभारी चौकी कांशीराम आवास थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र
2.    मुख्य आरक्षी रविकान्त गौतम थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र
3.    आरक्षी शिवशंकर थाना राबर्ट्संगज,सोनभद्र