Right Banner

प्रेस वार्ता में क्या बोले मनोज श्रीवास्तव.......

मीरज़ापुर। 
   आज़ादी के 76 वर्ष बाद भी जिले में पेयजल, प्रारम्भिक शिक्षा, सड़क, सुरक्षा का अभाव इस बात का गवाह हैं  कि केवल जनता को सपना दिखाया गया। जिले के हलिया ब्लाक में नागरिक इन सारी समस्या से आज भी जूझ रहे है। विंध्याचल में नाली की पानी से भक्तों को गुजरना पड़ता है । समस्या का समाधान केवल वादों से किया जा रहा है। कार्य करने वाले अधिकारियों को भी मना किया जा ताहै।
यहाँ की पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल जी ने जब पेयजल समस्या का निदान किया तो नेताजी नाराज हो गए। जीवन देने वाले पानी के पाइप लाइन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जिसकी जितनी निंदा की जाय कम हैं। उक्त बातें सामाजिक संगठन राष्ट्रवादी मंच के संस्थापक मनोज श्रीवास्तव ने ओलियर घाट स्थित एक रेस्टोरेंट के  में पत्रकार वार्ता के दौरान व्यक्त किया। 
    कहा कि जनहित के रक्षण और समाज के मान, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए खुद जागना होगा। इसके लिए सामाजिक संगठन राष्ट्रवादी मंच का गठन कर सदस्यता अभियान  श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व 7 सितम्बर ,2023 से आरम्भ किया जा रहा है। .....