![](https://aadhuniksamachar.com/assets/website_upload/article/art_761243747716.jpg)
चौकी डाला पुलिस द्वारा फर्जी परमिट बनाकर अवैध बालू परिवहन करने वाले 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार-
आधुनिक समाचार
अनिल कुमार अग्रहरि
डाला सोनभद्र।पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अमरेन्द्र प्रसाद सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में चौकी डाला पुलिस द्वारा फर्जी परमिट बनाकर अवैध बालू परिवहन करने से सम्बन्धित मामले में थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0-50/2022, धारा-419,420,467,468,471 भादवि व ¾ लोक सम्पत्ति क्षति निवारण अधि0 से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त गुलाब प्रसाद उर्फ छोटू पुत्र बेचू निवासी विसरेखी थाना घोरावल सोनभद्र को आज दिनांक 16.02.2022 को डाला बैरियर के पास से समय करीब 10.30 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1- गुलाब प्रसाद उर्फ छोटू पुत्र बेचू निवासी विसरेखी थाना घोरावल सोनभद्र ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1- उ0नि0 मनोज कुमार ठाकुर चौकी प्रभारी डाला,थाना चोपन,सोनभद्र ।
2- हे0का0 परमेन्द्र राय चौकी डाला,थाना चोपन,सोनभद्र ।