Right Banner

ललही छठ पर पुत्र की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा उपवास, की पूजा,इंद्रजीत मिश्रा
 
प्रयागराज के शहर शंकरगढ़। क्षेत्र में ललही छठ के अवसर पर महिलाओं ने पुत्र की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा तथा की पूजा अर्चना करके ललही माता का आशीर्वाद लिया।
   
     ललही छठ की पूजा भादो मास के कृष्ण पक्ष के षष्टी तिथि को होती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन छठ माता की पूजा करने से पुत्रों की रक्षा होती है। इस दिन छठ माता की पूजा सनातनी पूजा भी मानी जाती है। शंकरगढ़ क्षेत्र के नगर एवं ग्रामीण इलाकों के कपारी, गोबरा, लाला पुरवा, शिवराजपुर, गदामार, नौढीया, कल्याणपुर, बसाहरा, जूही, बेरुइ, कपसो, बंधवा, बैमरा, खान सेमरा, कटरा, आम गोन्दर, बिहारिया आदि गांवों में सोमवार को ललही छठ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पुत्र की लंबी उम्र की कामना के लिए माताओं ने पूजा अर्चना की। माताओं ने बेटे के स्वास्थ्य के लिए पूजन अर्चन के साथ ही सोहर गीता गाया।
परंपरा अनुसार गांव के पुरोहित ने गोट बनाकर कुश के जुटट्टे को जगह जगह बीच में स्थापित किया। इसके बाद क्षेत्र की माताओं ने ललही छठ माता की दीपक, धूप, दीप , नैवेद्य , फल आदि अर्पित करके  पूजन अर्चन किया तथा पुत्र के दीर्घायु की कामना की। पूजन अर्चन में तिन्नी का चावल, तिन्नी की पूड़ी, भैंस की दही , महुआ, मिट्टी का भूकुआ व अन्य कई प्रकार के अन्न द्वारा छठ माता को भोग लगाया गया। इसके बाद इसी प्रसाद को वितरित किया गया। पूजा में राजकली, रेखा, रेनू, रुचि, सोना देवी, गीता देवी, कविता, श्याम कली, आदि महिलाएं शामिल रही।