Right Banner

आवारा पशु के मारने के आरोप में युवक पर गो हत्या का मुकदमा दर्ज।

फूलपुर। फूलपुर थाना क्षेत्र के कोड़ापुर गांव में आवारा पशु को मारने के आरोप में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी ने उक्त युवक पर गो हत्या का मुकदमा दर्ज कराया तो पशु चिकित्साधिकारी फूलपुर डाक्टर ए के सिंह ने मौके पर पहुंच कर शुक्रवार को उक्त मृत्यु पशु का पोस्ट मार्टम किया। फूलपुर थाना क्षेत्र के कोड़ापुर गांव निवासी उदय राज यादव 28 वर्ष पुत्र दयाराम यादव पर आरोप है कि उसके खेत के पास आवारा पशु चला गया जिससे क्रोध में आकर उक्त पशु की बल्लम चोंक चोंक कर हत्या कर दी। इसकी जानकारी जब विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को हुई तो प्रदेश स्तर पर हड़कंप मच गया। जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक के विहिप कार्यकर्ता थाना प्रभारी फूलपुर को फोन करके कार्यवाही करने के लिए दबाव बनाने लगे। विहिप कार्यकर्ता फूलपुर के पूरे महारथ मोहल्ला निवासी सांतनु तिवारी पुत्र लाल कृष्ण तिवारी का आरोप है कि उक्त युवक की लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि वह कई अन्य आवारा पशुओं की हत्या कर चुका है। गुरुवार दोपहर में उसने फिर से एक पशु की हत्या कर दी। अब उसे किसी भी हाल में बक्सा नही जायेगा। उनके तहरीर पर फूलपुर पुलिस ने उक्त आरोपी युवक के खिलाफ गो हत्या का मुकदमा दर्ज करके उसके खोजबीन में जुट गई है। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है । पुलिस के अनुसार आरोपी घर छोड़कर फरार है जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जायेगी। थाना प्रभारी फूलपुर यशपाल सिंह ने बताया की अपराधी कोई भी हो उसे उसकी सजा हरहाल में जल्द से जल्द मिले यही प्रयास रहेगा।वही विहिप कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही उक्त आरोपी युवक को गिरफ्तार नही किया गया तो विहिप के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।