Right Banner

जसरा में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव 22 मई से आयोजित संवाददाता राकेश मिश्रा आधुनिक समाचार सेवा बारा
बारा/प्रयागराज 
क्षेत्र अंतर्गत सेहुंडा ग्राम सभा निवासी महेश प्रसाद त्रिपाठी द्वारा अपने पुण्यात्मा पिता की पुण्यस्मृति में अपनी पूज्यनीया माता जी को श्रीमदभागवद कथा का श्रवण कराने के लिए भागवत पुराण कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन 22 मई से आयोजित किया गया है। जिसमें 22 मई 2023 सोमवार को कलश यात्रा से आरम्भ होकर 28 मई 2023 तक कथा सायंकाल 5 बजे से शाम आठ बजे तक चलेगी।कथावाचक आचार्य सर्वश्री बृजबिहारी तिवारी जी महाराज के मुखारविंद से सुनने का अवसर प्राप्त होगा।29 मई 2023 सोमवार को महाप्रसाद(भंडारा) का आयोजन किया गया है। समस्त क्षेत्रवासियों से भारी संख्या में कथा श्रवण हेतु अपील की गयी। सभी भक्तानुरागी बंधुओं को कथा श्रवण एवम महाप्रसाद (भंडारा) हेतु आमंत्रण वितरित हुआ है।श्री भगवदकथामृत का रसपान करते हुए आयोजक मंडली श्री सुरेश कुमार त्रिपाठी, सुबेदार उमेश कुमार त्रिपाठी,अधिवक्ता बन्धु बृजेश कुमार त्रिपाठी, दिनेश कुमार त्रिपाठी, शीलू महाराज जी, शैलेन्द्र त्रिपाठी, शोभित त्रिपाठी, अखिल त्रिपाठी, सुमंत भार्गव, रजनीकांत त्रिपाठी, राकेश मिश्रा, राकेश कुशवाहा, बहादुर शर्मा आदि सुहृदवरों का गौरव बढ़ाएं। कथा का आयोजन शिवपुरी कालोनी,जसरा(ईश्वरदीन छेदीलाल इंटरमीडिएट कालेज, जसरा) से सम्पन्न होना सुनिश्चित हुआ है।