Right Banner

करोड़ों रुपये की ठगी करने वाला अभियुक्त थाना फूलपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार
 थाना फूलपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 244/2022 धारा 419/420/406/467/468/471/504/506/120बी भा0द0सं0 के वांछित अभियुक्त राम कुमार प्रजापति उर्फ राजेश मित्तल  पुत्र रामयदि निवासी फ्लैट नं0 सी 901 फ्लोर नं0 13 सेक्टर 23, द्वारिका नई दिल्ली 110077 व हाल पता फ्लैट नं0 सी-104, स्पैण्टा फाजियो आदित्य मिल कम्पाउण्ड सफेद पुल ए.के. रोड थाना शाकीनाका अंधेरी ईस्ट 400093 व मूल पता ग्राम बैकुण्ठपुर जनपद देवरिया,उम्र करीब 46 वर्ष को दिनांक 19.05.2023 उसके साथी ईश्वरचन्द्र प्रजापति पुत्र साधू शरण प्रजापति के मूल निवास डिसण्ड थाना लालगंज जिला बस्ती मूल निवास से गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

     उल्लेखनीय है कि अभियुक्त राम कुमार प्रजापति उर्फ राजेश मित्तल एक शातिर ठग है जोकि आम जन मानस को अपने जाल में फंसाकर अपने आप को बड़ी बड़ी कंपनियों का अधिकारी बता कर ठगने का काम करता है पंडित नन्द किशोर मिश्र मानव कल्याण ट्रस्ट के संचालक श्री सर्वेश कुमार मिश्र को भी टाटा कैपिटल, गूगल इंडिया व फोन पे कंपनी से 30 करोड़ रुपए अनुदान राशि दिलाने के नाम पर उक्त व्यक्ति ने लगभग एक करोड़ रुपए ठग लिए थे जिसके सम्बन्ध में माह जून 2022 में थाना फूलपुर में मु0अ0सं0 244/2022 धारा 419, 420, 406, 467, 468, 471,504,506 व 120 बी भा0द0सं0 थाना फूलपुर में पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
राम कुमार प्रजापति उर्फ राजेश मित्तल पुत्र रामयदि निवासी-फ्लैट नं0 सी 901 फ्लोर नं0 13 सेक्टर 23, द्वारिका नई दिल्ली 110077 व हाल पता फ्लैट नं0 सी-104, स्पैण्टा फाजियो आदित्य मिल कम्पाउण्ड सफेद पुल ए.के. रोड थाना शाकीनाका अंधेरी ईस्ट 400093 व मूल पता ग्राम बैकुण्ठपुर जनपद देवरिया, उम्र करीब 46 वर्ष ।
सम्बन्धित अभियोग/ आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 244/2022 धारा 419/420/406/504/506/467/468/471/120बी भा0द0सं0 थाना फूलपुर 
   कमिश्नरेट प्रयागराज । 
2. मु0अ0सं0 529/2022 धारा 419/420/406/504/506/467/468/471/120बी भा0द0सं0, थाना 
    सरोजिनी नगर, लखनऊ कमिश्नरेट ।
3. मु0अ0सं0 630/2022 धारा 419/420/467/468/471/409/323/506 भा0द0सं0 थाना सुशांत गोल्फ 
    सिटी, लखनऊ कमिश्नरेट ।
4. मु0अ0सं0 468/2020 धारा 406/420/120बी भा0द0सं0 थाना  एम0एस0 पार्क दिल्ली ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.निरी0 अनुपम शर्मा, थाना फूलपुर, जनपद प्रयागराज 
2.उ0नि0 मोनिश आलम, थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज 
2.हे0का0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, थाना फूलपुर, जनपद प्रयागराज