Right Banner

महुआ के पेड़ से लटकता मिला नवयुवक का शव
   आधुनिक समाचार सेवा
 डॉ0रणजीत सिंह
प्रतापगढ़।बीती रात थाना लीलापुर के सोनू वर्मा 22 वर्ष पुत्र रामदीन वर्मा निवासी ओरी का पुरवा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बगल की बाग में महुआ के पेड़ से लटकते हुए पाया गया।
                     नायलान की रस्सी से बँधा हुआ उसका शव पेड़ से लटकते हुए  मिलने पर  उसके घर में कोहराम मच गया। बताते हैं कि कल शाम से वह घर से गायब हो गया था। परिजन उसे देर रात तक गांँव में ढूंँढते रहे लेकिन वह नहीं मिला। सुबह जब गांँव वाले उधर गए तो देखा कि  बाग मे उसका शव महुआ के पेड़ से में लटक रहा था।जब उसके परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। 
            मृतक दो भाई एवं तीन बहने है।वह दूसरे नम्बर का था। मेहनत मजदूरी करके वह अपने परिवार का जीवकोपार्जन करता था। प्राप्त जानकारी होने पर  लीलापुर पुलिस मौके पर पहुंँची। मृतक के परिजनों की मानें तो यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। वे गांँव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश के कारण इस हत्या की आशंका उन्हीं पर जाहिर कर रहे हैं। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर  शव को पीएम के लिए भेजा दिया है।