Right Banner

फूलपुर में विकास की गति दूंगा : अमरनाथ यादव।

फूलपुर। फूलपुर में चौथी बार नगर अध्यक्ष पद की बागडोर संभालने वाले अमरनाथ यादव ने एक भेंट में कहा कि फूलपुर में रुके हुए विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी। डबल इंजन की सरकार में देश व प्रदेश में विकास कार्यों की झड़ी लगा रखी है। अब फूलपुर भी अछूता नहीं रहेगा। जनता को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिले यही मेरी सेवा है। नगर में स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई प्रकाश व्यवस्था आदि का विशेष ध्यान दिया जाएगा। 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा नई बस्तियों के विद्युतीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सबका साथ सबका विकास हो इस पर काम होगा। नगर वासियों को अच्छी से अच्छी सुविधा मिले फूलपुर की आवाम के लिए सदैव उपलब्ध रहूंगा।