Right Banner

शहर में महिलाओं के लिए बनेंगे 40 पिंक टॉयलेट*

*मुख्य बाज़ारों में नगर निगम ने चिन्हित करे स्थान*

प्रयागराज। 
नगरनिगम चुनाव के बाद शहर में पिंक टायलेट बनाए जाने की कवायद तेज हो चुकी है। शहरी क्षेत्र में 40 नए पिंक टायलेट बनाए जाने हैं जो सिर्फ महिलाओं के लिए होंगे। वैसे यहां अभी स्वच्छ भारत मिशन की ओर से करीब 130 सामुदायिक शौचालय बनाए गए लेकिन महिलाओं के लिए अलग पिंक टायलेट पूरे शहर में महज एक हैं, जो मेडिकलकॉलेज_चौराहे पर स्थित है।ऐसे में महिलाओं को बड़ी असुविधा होती है।

कुछ दिन पहले नगर निगम की ओर से इस दिशा में पहल की गई थी। आचार संहिता लागू होने के कारण इसमें देरी हुई। अब आचार संहिता खत्म होने के बाद और नये महापौर के शपथ ग्रहण के बाद कार्य में तेजी आएगी। इस पहल से महिलाओं को काफी राहत मिलेगी। यह 40 पिंक टायलेट के निर्माण के लिए करीब 90 लाख का बजट खर्च होगा।