Right Banner

*गंगा नहाने गए दो नाबालिग बच्चे डूबे*

प्रयागराज। 
शिवकुटी थाना क्षेत्र के तेलियरगंज इलाके के रहने वाले दो नाबालिग लड़के फाफामऊ घाट पर गंगा स्नान करते वक्त डूब गए। हादसा गुरुवार शाम हुआ। शुक्रवार को एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम दोनों की तलाश कर रही है। स्नान करने पांच लड़के गए थे। तीन सकुशल निकल आए।

दो का अब तक पता नहीं चल सका है। बर्तन वाली गली तेलियरगंज का रहने वाला 13 साल का प्रियांशु और 14 साल का कृष्णा अन्य दोस्तों के साथ गंगा स्नान के लिए फाफामऊ घाट गए थे। नहाने वक्त प्रियांशु और कृष्णा गहरे पानी में समा गए।

दोनों डूबने लगे तो साथ रहे लड़कों ने शोर मचाया। उस वक्त नाविक पानी में कूदे लेकिन दोनों को निकाला नहीं जा सका। साथ नहाने गए प्रीत गोस्वामी, नैनिक केसरवानी ओर रोहित सकुशल निकल आए। शुक्रवार को परिजन फिर घाट पहुंचे। एनडीआरएफ दोनों नाबालिग लड़कों की तलाश में जुटी है।