Right Banner

डॉक्टर रश्मि सिंह पुन: बनी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा महिला

दिनेश यादव की रिपोर्ट

 भोपाल रविन्द्रभवन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मुख्य आतिथ्य एवं अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार की अध्यक्षता में आयोजित अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के सम्मेलन में डॉक्टर रश्मि सिंह पुन: अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला ईकाई बनी। राष्ट्रीय अधिवेशन अप्रैल में रायपुर में निर्वाचन प्रक्रिया से संपन्न हुआ था।  डॉक्टर रश्मि सिंह की  नियुक्ति पर महासभा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी।आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ महिला के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। पूर्व में भी डॉक्टर रश्मि सिंह द्वारा समाज की महिलाओं के उत्थान एवं कल्याण के लिए कई प्रदेशों में भ्रमण किया गया जिस पर सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं राजनैतिक गतिविधियों पर कार्य किया जा चुका हैं। डॉक्टर रश्मि सिंह ने अपनी पुन: नियुक्ति पर महासभा को आभार व्यक्त किया।