Right Banner

20 लीटर अवैध शराब व अवैध गांजा के साथ दो नफर गिरफ्तार।

फूलपुर। फूलपुर पुलिस द्वारा 26 अप्रैल 2023 को अभियुक्त अमरेंद्र सिंह उम्र 28 वर्ष पुत्र श्याम बहादुर निवासी सराय धूरदास उर्फ महजुदवा थाना फूलपुर को समय करीब 22:35 बजे पूरे महारथ मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से अवैध कच्ची देसी शराब बरामद हुई। इसी प्रकार अभियुक्त खरबोटी उम्र 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल निवासी ग्राम कुसेहटा को समय 22:50 बजे लिलहट नहर के पास 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 146 व 147 आबकारी अधिनियम दर्ज किया गया। गिरफ्तार टीम में उपनिरीक्षक दुर्गेश कुमार राय, कांस्टेबल अर्जुन यादव, कांस्टेबल मनीष कुमार आदि रहे। इसी प्रकार 27 अप्रैल को समय 6:20 बजे प्रातः अभियुक्त अनूप चंद्र मिश्र पुत्र उमेश चंद्र मिश्र निवासी मोहल्ला फरीदाबाद फूलपुर को संस्कार पब्लिक स्कूल के पीछे से बहद बौड़ई से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से अवैध डेढ़ किलो ग्राम गांजा बरामद किया गया। थाना स्थानीय में मुकदमा अपराध संख्या 148/2023 दर्ज किया गया।