Right Banner

सिविल बार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

दुद्धी /  सिविल बार के राजेन्द्र प्रसाद सभागार में
 सिविल बार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों  का आज बुधवार को भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथी के रूप में अशोक यादव( जिला एवं सत्र न्यायाधीश ) समारोहध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी (सदस्य बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश)व विशिष्ट अध्यक्ष सत्यजीत पाठक(एडीजे) मौजूद रहे।  मुख्य चुनाव अधिकारी नागेंद्र नाथ श्रीवास्तव व विष्णु कांत तिवारी ने नये कार्यकारणी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामलोचन तिवारी सचिव रामेश्वर प्रसाद राव उपाध्यक्ष अरविन्द यादव अंजनी यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सन्तोष कुमार एडवोकेट, कनिष्क उपाध्यक्ष पद हेतु नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष पद के लिए राजेन्द्र प्रसाद, सह सचिव् प्रकाशन के लिए राजीव मिश्रा, सह सचिव प्रशासन जवाहरलाल गुप्ता, सह सचिव पुस्तकालय सन्तोष कुमार ओझा, गवर्निंग कौंसिल वरिष्ठ राकेश श्रीवास्तव रामानुज सिंह ,रमाकांत मिश्रा, अवधेश प्रसाद शुक्ला, सुख सागर यादव ,सुनील कुमार द्विवेदी तथा गवर्निंग कौंसिल कनिषक सुभेष कुमार,अभीनाथ यादव, सौरभ कुमार ,सुमन, पंकज कुमार ,रमेश कुमार यादव, आदी को पदाधिाकरीयो को पद व गोपरियता की शपथ दिलायी। 
समारोह को सम्बोधित करते मुख्यातिथि अशोक यादव ने कहा की अधिवक्ता समाज की रीढ़ होते है कानुन व्यवस्था व समाज की धुरी के रूप में अधिवक्ता अपने कर्तव्यो एव दायित्यो का बखुबी निर्वाह करते है। जिससे समाजिक स्थिरता कायम रहे । कहा की निर्वाचन के पुर्व हर पदाधिकारी एक आम अधिवक्ता होता है। लेकिन जैसे ही वह संगठन में चुन लिया जाता है उसकी जिम्मेदारी पुरी अधिवक्ता समाज के प्रति बढ़ जाती है। ऐसे में किये जाने वाला हर कार्य अधिवक्ता समाज को प्रभावित करता है। ।वही समारोह अध्यक्ष ने कहा की अधिवक्ता समाज का दर्पण होता है उसे किसी भी तरह से झुठलाया नही जा सकता। अधिवक्ताओ का एक अलग पहचान होता है जिसे सभी समाज के लोग विद्वान अधिवक्ता कह कर सम्बोधित करते है।अगर अधिवक्ता अपने कार्यो के प्रति ईमानदार रहे तो दुनिया की कोई भी ताकत उन्हे डीगा नही सकती। आयोजक  मुख्य चुनावअधिकारी ने नयी कार्यकारणी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर दुद्धी बार अध्यक्ष रामपाल जौहरी, सत्यनरायण सिंह ,जितेंद्र श्रीवास्तव, नन्दलाल अग्रहरि ,राकेश श्रीवास्तव , ज्वाहर लाल ,राजकुमार अग्रहरी,आशीष तिवारी,राहुल अग्रहरि ,आशीष गुप्ता, श्याम कुमार अग्रहरी मनोज मिश्रा, छोटेलाल, दिलीप पाण्डेय,सहित कई अधिवक्तागण उपस्थित थे।