Right Banner

प्रयागराज, मथुरा, आगरा, कानपुर सबसे गर्म*

प्रयागराज। 
गर्मी का प्रकोप प्रयागराज पर सबसे ज्यादा देखा गया। प्रयागराज का तापमान 44 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। इसके बाद झांसी और मथुरा का तापमान 43 डिग्री के पार रहा। फिलहाल अब गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 18 और 19 अप्रैल को आंधी-पानी का येलो अलर्ट जारी किया है।

यूपी में गर्मी का प्रकोप दिखने लगा है। पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म होने लगी हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज इस सीजन की पहली हीटवेव चलने की आशंका है। मंगलवार सुबह से ही गर्मी का असर दिखने लगा है।

वहीं सोमवार को कानपुर में लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान कर दिया। अप्रैल के पहले 15 दिन राहत भरे रहे। बीते तीन दिन में 4.6 डिग्री की वृद्धि हुई है। सोमवार को तापमान रिकॉर्ड 42 डिग्री रहा जो सामान्य 3.6 अधिक है।