Right Banner

राहाटीकर में छुट्टा पशु बने फसल के दुश्मन,मारू साँड़ बने जानलेवा

प्रतापगढ़। विकास खंड सांँगीपुर के राहाटीकर गांँव में छुट्टा पशु किसानों की फसल के दुश्मन बन गए हैं।
इन पशुओं के झुंड में मारू साँड़ लोगों के लिए जानलेवा बन गए हैं।पचासों पशुओं का झुंड जब निकलता है तो फसलों को पल भर में यह झुंड चट कर देता है।जब किसानों इन पशुओं को हाँकने के लिए जाते हैं झुंड में शामिल साँड़ इन पर आक्रमण कर देते हैं ये सांँड कई किसानों को अब तक घायल कर चुके हैं।  ग्राम प्रधान से जब ग्रामीणों ने इन पशुओं को  पशुशाला में पहुंँचाने की बात की या गांँव में पशुशाला बनाने की बात की तो प्रधान का कहना है कि गांँव में कहीं जमीन ही नहीं जिससे कि पशुशाला बनाया जा सके।इसके अलावा इतने पशुओं को एक साथ किस गौशाला में पहुंँचाया जाय और कैसे पहुंँचाया जाय।यह बड़ी समस्या है।ये पशु रात में गांँव में जिस दरवाजे पर पहुंँचते हैं वहांँ पालतू पशुओं के चारे को भी खा जाते हैं गांँव वाले इनसे परेशान हो गए हैं लेकिन प्रशासन आंँख मूंँद कर बैठा है। कोई कार्यवाही न करने से किसानों में निराशा और हताशा दिखाई पड़ रही है।