Right Banner

ऑस्कर अवॉर्ड में इस खास शख्स के साथ पहुंची थी Deepika Padukone, जानें कौन है ये

बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) 12 मार्च को लॉस एंजलिस में हुए ऑस्कर अवॉर्ड नाइट का हिस्सा रही थीं। इस दौरान दीपिका प्रेजेंटर के तौर पर मौजूद रही। उन्होंने अपने शानदार लुक से लोगों को हैरान कर दिया था। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर गाउन ड्रेस में नजर आई थी।दीपिका के सादगी से भरे लुक से फैंस काफी इंप्रेस हुए। वहीं अब इस ऑवर्ड नाइट से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। बता दें, ऑस्कर अवॉर्ड में दीपिका पादुकोण अकेल नहीं गई थी उनके साथ एक बेहद खास शख्स भी मौजूद था।ऑस्कर अवॉर्ड में दीपिका पादुकोण के साथ उनकी छोटी बहन अनीशा पादुकोण भी उनके साथ थी। इसकी जानकारी खुद अनीशा ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करके दी है। साझा की गई इस फोटो में अनीशा गोल्डन लेडी टॉफी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।उनके चेहरे की स्माइल बता रही है कि वह ऑस्कर में आकर कितनी खुश है। बड़ी बहन की तरह वो इस इस खास मौके पर ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- इतनी जादुई चीज का हिस्सा बनने का इतना जबरदस्त अनुभव। वो भी इसी साल। सभी विजेताओं को ढेर सारी बधाई।अनीशा का उनकी बहन दीपिका से बड़ा क्लोज रिश्ता है। बहन होने के साथ ही दोनों दोस्तों जैसा बॉन्ड शेयर करती हैं। बता दें, दीपिका से अनीशा पांच साल छोटी हैं। उनका जन्म साल 1991 में हुआ था। जहां दीपिका ग्लैमर में टॉप पर मानी जाती हैं वहीं अनीशा को सिंपल और सादगी बेहद पसंद है।पेशे से अनीशा एक गोल्फ प्लेयर हैं। बताया जाता है कि अनीशा तब केवल 12 साल की ही थीं जब से वह गोल्फ खेल रही हैं। वह गोल्फ के अलावा क्रिकेट, टेनिस, बैडमिंटन और हॉकी जैसे खेलों में भी हाथ आजमा चुकी हैं। दीपिका के साथ कई मौकों पर अनीशा स्पॉट होती हैं।