Right Banner

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगामी कार्यक्रम को लेकर जिला कार्यालय मैं आयोजित बैठक में सम्मिलित हुए:–श्रीकांत चतुर्वेदी

 

सतना जिले की धरा पर देश के गृहमंत्री अमित शाह एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन को लेकर आज जिला भाजपा कार्यालय सतना में बैठक का आयोजन किया गया l बैठक मे पार्टी एवं संगठन से जुड़े नेताओं के साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत चतुर्वेदी ने उपस्थित होकर विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया l  विदित है कि आगामी 24 फरवरी शुक्रवार को सतना में नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज भवन के लोकार्पण के लिए विशेष रूप से पधार रहे गृह मंत्री श्री शाह एवं मुख्यमंत्री श्रीं चौहान पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के धार्मिक स्थल मैहर में विराजमान मां शारदा देवी के दर्शन करेंगे साथ ही कई अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करने के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे l आज की इस विशेष बैठक में केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री के आगमन कार्यक्रम, आयोजन स्थलों की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं सहित कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई l
बैठक में मुख्यरूप से 
अभय प्रताप सिंह यादव प्रभारी जिला सतना 
जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद त्रिपाठी 
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद यादव ,
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद तिवारी 
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष शर्मा 
प्रदेश प्रवक्ता पहलाद कुशवाह
जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल
जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता पंकज सिंह परिहार
सतना जिला के युवा मोर्चा के अध्यक्ष सोभगकेसरी 
सतना जिले की महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा सिंह यादव जी जिले के मीडिया प्रभारी कामता पांडेय
जिला कार्यालय मंत्री रमाकांत गौतम कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ऋषभ सिंह ने किया इस कार्यक्रम में सातों विधानसभा अंतर्गत मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गण उपस्थित रहे