Right Banner

प्रयागराज : महेवा नगरी मैं जुगा भाई क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया।


          जिसकी अध्यक्षता कर रहे कल्याण कुमार भारतीय प्रधान व आरती भारतीय का नेतृत्व।
                यह टूर्नामेंट करवाने की प्रेरणा देने वाले जुग्गा भाई पेंटर ठेकेदार आज लगभग 23 वर्षों से लगातार खेलों का आयोजन करवाते आ रहे हैं।
          वही इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय गणेश केसरवानी महानगर अध्यक्ष जी  को  कल्याण कुमार भारतीय द्वारा  मुख्य अतिथि को माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनंदन किया गया मंच में।
           फिर उन्ही के हाथों से ट्रॉफी देकर मैन ऑफ़ द मैच खिलाड़ियों को बड़ी  ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।साथ ही दोनों टीम के खिलाड़ियों को  भी ट्रॉफी और गिफ्ट पैक देकर सम्मानित किया गया।
                 वही कैप्टन विनीत  की  टीम  महाकाल टीम को हराकर 25 रनों से विनीत इलेवन टीम ने टूर्नामेंट जीतकर परचम का झंडा लहराया कैप्टन रुपेश मैदान में विजय हासिल किया।
            वही कार्यक्रम में सहयोगी साथियों में कल्याण कुमार भारतीय ग्राम प्रधान, ध्रुव नारायण निषाद, आशीष द्विवेदी, सतीश निषाद, पंडित विनोद दुबे, फूलचंद निषाद, गिरधारी निषाद, हित यादव वरिष्ठ नागरिक एवं युवा साथी मौजूद होकर सेवा प्रदान करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया साथ ही हजारों की संख्या में जनता मौजूद रहकर टूर्नामेंट का आनंद लेती रही बहुत ही सराहनीय कार्य रहा कल्याण कुमार भारतीया की तरफ से सभी को शुभकामनाएं दिया गया।