Right Banner

दीदी की रसोई ट्रस्ट ने सैकड़ों जरूरतमंदों को कराया निशुल्क भोजन- गंगेश्वर दत्त शर्मा 


देव मणि शुक्ल 

 नोएडा सामाजिक कार्यकर्ता व दीदी की रसोई ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा का जन्मदिन दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष- रितु सिन्हा, सचिव- सुरेश अग्रवाल, व गुड़िया देवी, राहुल भाटी, रेखा चौहान, सरिता आदि पदाधिकारियों ने शिव नगरी सेक्टर 17 नोएडा पर धूमधाम के साथ मनाकर जन्मदिन की उन्हें बधाई दी। केक काटने के बाद  ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा के नेतृत्व में शिव नगरी सेक्टर- 17, नोएडा पर भंडारे का आयोजन कर सैकड़ों गरीब बच्चों व जरूरतमंद लोगों को निशुल्क भोजन का वितरण किया।
इस अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेवीका रितु सिन्हा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था लगातार गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगी रहती है और संस्था की ओर से अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन गरीब जरूरतमंद लोगों, बच्चों को भोजन का वितरण किया जाता है और हमारा यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
दीदी की रसोई ट्रस्ट के कार्यों की स्थानीय लोगों ने काफी सराहना किया और टीम सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया।