Right Banner

'आई एम ए डिस्को डांसर' से लेकर 'ऊह ला ला', अपनी आवाज देकर बप्पी लहरी ने इन गानों को बना दिया एवरग्रीन

नई दिल्ली, जेएनएन। हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायक और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहरी अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली है। वह 69 साल के थे। बप्पी लहरी ने बॉलीवुड के कई गानों में शानदार संगीत दिया था। उन्होंने कई फिल्मों से हिट गाने भी गाए थे, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। बप्पी लहरी को फिल्म इंडस्ट्री में सभी लोग बप्पी दा के नाम से जानते थे। आज हम आपको बप्पी लहरी की आवाज में गाए सुपरहिट गानों से रूबरू करवाते हैं।

बप्पी लहरी ने पहली बार साल 1979 में आई फिल्म सुरक्षा के लिए गाना गाया था। उनके इस गाने ने दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता बटोरी थी। 'मौसम है गाने का, गुनगुनाने का' गाने को अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती पर फिल्माया गया था।

इस गाने ने बप्पी लहरी को रातों-रात एक सफल म्यूजिक डायरेक्टर बना दिया था। यह गाना मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म डिस्को डांसर का है। फिल्म आई एम ए डिस्को डांसर साल 1982 में आई थी, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा था। फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे। जिसका म्यूजिक बप्पी लहरी ने दिया था।

बप्पी लहरी ने यह गाना साल 1985 में आई फिल्म साहेब के लिए गाया था। इस गाने को अभिनेता अनिल कपूर पर फिल्माया गया था। इस गाने को आज भी संगीत प्रेमी खूब पसंद करते हैं।

यह गाना संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की हिट फिल्म थानेदार का है। यह फिल्म साल 1990 में आई थी। दर्शकों ने इस फिल्म को जितना पसंद किया था उतना की यह गानों दर्शकों के दिलों पर छाया रहा। 'तम्मा तम्मा लोगे' गाने को साल 2017 में वरुण धवन की बद्रीनाथ की दुल्हनिया में रिक्रिएट किया गया था।

लंबे अंतराल के बाद बप्पी लहरी ने विद्या बालन, इमरान हाशमी और नसीरुद्दीन शाह की फिल्म डर्टी पिक्चर के लिए गाना गाया था। यह फिल्म साल 2011 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बप्पी लहरी के इस गाने को फैंस ने खूब पसंद किया था।

बप्पी लहरी ने इस सुपरहिट गाने को फिल्म गुंडे के लिए गाना गाया था। इस गाने को अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, अभिनेता रणबीर सिंह और अर्जुन कपूर पर फिल्माया गया था। यह फिल्म गुंडे साल 2013 में आई थी।

इनके अलावा बप्पी लहरी ने और भी कई हिट गाने गाने, जो आज भी लाखों दर्शकों के पहली पसंद बने हुए हैं। वह 80 और 90 के दशक में सबसे ज्यादा हिंदी सिनेमा में सक्रिय रहे। उन्होंने कई बड़े गायकों के साथ काम किया और हिंदी की दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ी थी।