Right Banner

नये वोटर कार्ड बनवाने का लगा कैम्प

देव मणि शुक्ल 

नोएडा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा महानगर के द्वारा जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना जी के अध्यक्षता में ग्राम हरौला में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महेश चंद्र के द्वारा वोट बनाने का कैंप लगाया गया जिसमें भारी संख्या में लोगों ने नए वोटर कार्ड बनाने के लिए फॉर्म भरे गए।
किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना जी ने कैंप में पहुंचकर लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में नए वोट बनवाने के लिए विशेष आग्रह किया।
इस कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला कार्यालय प्रभारी अभय त्यागी, पंडित दीनदयाल मंडल के मंडल महामंत्री लीलू अवाना सहित अन्य मंडल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।