Right Banner

05 जनवरी  को घोषित गुरू गोविन्द सिंह जयंती का अवकाश निरस्त

देव मणि शुक्ल 

  नोएडा जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर सुहास एल वाई ने जनसामान्य एवं समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों का आह्वान करते हुए जानकारी दी है कि शासन द्वारा वर्ष 2023 के सार्वजनिक अवकाश की सूची में कार्यकारी आदेशों के अंतर्गत 05 जनवरी 2023, गुरू गोविन्द सिंह जयंती का घोषित सार्वजनिक अवकाश निरस्त किया गया है। उन्होंने बताया कि गुरू गोविन्द सिंह जयंती का सार्वजनिक अवकाश निरस्त होने की दशा में 05 जनवरी 2023 को समस्त शासकीय कार्यालय खुले रहेंगे एवं सभी कार्य सामान्य रूप से संचालित किए जाएंगे।