Right Banner

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में संचालित सुलह व मध्यस्थता केन्द्र में पक्षकारों के मध्य सुलहवार्ता के माध्यम से वाद का निस्तारित किया गया
 
देव मणि शुक्ल 

    नोएडा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्वनगर में संचालित परामर्श एवं सुलह समझौता केन्द्र में मीडियेशन वाद संख्या 566/2022  दशरथ बनाम रचना (हिंदू विवाह अधिनियम अंतर्गत धारा 9) व मीडियेशन वाद संख्या 597/2022 रविन्दर बनाम श्रीमती शैली ( हिंदू विवाह अधिनियम अंतर्गत धारा 9) से संबंधित मामलों में मध्यस्थ अधिवक्ता श्री चरण सिंह भाटी तथा श्रीमती विमलेश रावल तथा श्री राजीव कुमार वत्स, अपर जिला जज, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्वनगर के प्रयास से पक्षकारों के मध्य सुलह वार्ता के माध्यम से पत्रावलियों का निस्तारित करा दिया गया। उपर्युक्त मीडियेशन वादो में पक्षकार खुशी-खुशी अपने घर गये।  उपरोक्त दोनों वाद पति पत्नी के मध्य  वैवाहिक वाद से संबंधित  है दोनों ही वादो में सुलह वार्ता सफल रही, दोनों पक्षकार एक साथ रहने को तैयार हुये व खुशी-खुशी घर गये।  उपर्युक्त मामलें के दोनों पक्षकार अत्यन्त ही प्रसन्न होकर कहा कि उनके मध्य बहुत ही सहज वार्ता व प्राधिकरण के प्रयास से मामले का निस्तारण हो गया। समस्त पक्षकार सुलह होने से अत्यंत प्रसन्नचित्त होकर अपने घर गए।
    उपर्युक्त जानकारी श्री राजीव कुमार वत्स, अपर जिला जज , सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गौतमबुद्वनगर द्वारा दी गयी।