Right Banner

हमारा सौभाग्य हम देश के सैनिकों के लिए रक्तदान कर देश की  सेना का मनोबल बढ़ा रहे है- विजेंद्र त्यागी

देव मणि शुक्ल 

 नोएडा  लोनी विधानसभा क्षेत्र के आदेश नगर वार्ड 32 में भारतीय सेना के सम्मान में एक रक्तदान महाशिविर का आयोजन सहयोग फाउंडेशन के तत्वाधान में सहयोग इंस्टीटयूट आफ कंपयूटर एजुकेशन केन्द्र पर  किया गया। 
 जिसमे लोनी क्षेत्र के अनेक युवाओं और बहनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया जिसमे सैकडो लोगो ने रक्तदान किया और सेना के प्रति कृतज्ञता प्रकट कर उनका सत्कार किया। इंस्टीट्यूट के बच्चो द्वारा सभी सैनिक भाईयो को तिलक लगाकर और कलावा बांधकर उनका सत्कार किया और उनकी दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता और सहयोग फाउंडेशन के अध्यक्ष विजेन्द्र त्यागी,राम विहार मंडल अध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक राहुल बैसला, सभासद विजयपाल बैसला, गौरव गुर्जर,अनिल हतेट, परदीप निठोरा, भारतीय किसान संघ की प्रांत मंत्री संगीता ठाकुर , अजब नागर, नरेश कुमार,पवन राणा ,ललित नागर,अर्जुन नागर,सहयोग की टीम मीना चौहान ,संगीता सिंह ,सुषमा त्यागी, दीपशिखा,आशा पोद्दार  , ऊषा थापा ,गीता चौधरी ,प्रीति ,खुशी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।  और भारत माता और वन्दे मातरम् के जयकारों के साथ  उनको विदा  किया गया ।