Right Banner

सुलेमसराय में लगा जाम

प्रयागराज। 
            सुलेम सराय में मंगलवार सुबह हजारों वाहन जाम में फंस गए। धूमनगंज से चौफटका आने वाले मार्ग के बीच एक वाहन के खराब होने से भीषण जाम लगा। सुबह लगे जाम में काम पर आने वाले लोग फंसे रहे। जाम से मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई।

इसकी जानकारी मिलने पर धूमनगंज थाने से फोर्स और ट्रैफिक पुलिस के जवान पहुंचे। मार्ग के बीच खराब हुए वाहनों को हटाने के लिए क्रेन बुलाया। क्रेन ने वाहन को हटाया तो जाम खुला और मार्ग चलने लगे। जाम में फंसे लोगों ने बताया कि सुबह नौ से 10 बजे तक मार्ग के एक हिस्से का यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।