Right Banner

युवती ने फांसी लगाई

देव मणि शुक्ल 

 नोएडा, सेक्टर 52 में एक महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी को बचाने के लिए छत से कूदे उसके पति के दोनों पैर टूट गए। वह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस को मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्राथमिक जांच में पति-पत्नी के बीच मनमुटाव की बात सामने आई है।

 31 दिसंबर को लगाई थी फांसी

 थाना सेक्टर 24 प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मूलरूप से उत्तराखंड की रहने वाली नेहा आर्या (28) की शादी करीब पांच साल पहले दीपक आर्या से हुई थी। दीपक एक निजी कंपनी में मैनेजर है। दोनों पति-पत्नी सेक्टर 52 में किराए के मकान में रहते हैं। नेहा ने 31 दिसम्बर की रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उसी समय दीपक ड्यूटी से घर आए थे।
 दीपक ने नेहा को पंखे से फंदे पर लटके हुए देखा तो दरवाजा खोलकर अंदर जाने का प्रयास किया। लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद दीपक मकान की छत पर चढ़ गए और वहां से कूदकर पीछे के दरवाजे से घर में घुसे। दीपक ने किसी तरह पत्नी को फंदे से उतारा और उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं, छत से कूदने पर दीपक के दोनों पैर की हड्डी टूट गई।

 पति-पत्नी में चल रहा था मनमुटाव 

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस वजह से आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी के बीच कुछ समय से मनमुटाव था। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के परिजनों ने पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 ढाई साल की बेटी दादी के साथ हल्द्वानी में थी पुलिस जांच में पता चला है कि जिस समय महिला ने आत्महत्या की थी उस समय उनकी ढाई साल की बेटी दादी के साथ उत्तराखंड के हल्द्वानी में थी। चौकी इंचार्ज मनोज ने बताया कि 4 दिसम्बर को बेटी अपनी दादी और माता-पिता के साथ हल्द्वानी एक शादी में गई थी। पोती और दादी वहां रह गए। जबकि दीपक और नेहा वापस नोएडा लौट आए थे। घटना के बाद से ढाई साल की मासूम का रो-रोकर बुरा हाल है।