Right Banner

सर्व कल्याण हेतु अखण्ड रामायण पाठ और विशाल भंडारे का आयोजन 

देव मणि शुक्ल 

नोएडा भंगेल सालारपुर मे जय मां दुर्गा पूजा सेवा समिति ट्रस्ट के द्वारा नववर्ष के अवसर पर दुर्गा मंदिर परिसर मे 31 दिसम्बर के सुबह से 1 जनवरी तक सर्व कल्याण हेतु  अखंड रामायण पाठ और उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
दुर्गा पूजा सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा सामाजिक धार्मिक कार्य समय समय पर किए जाते रहते हैं। 
समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र पाठक ने बताया कि यह समिति इस प्रकार के आयोजन करतीं रहती हैं। इससे आपसी प्रेम भाव बना रहता है और समाज मे जनजागृति भी बनी रहती है। सनातन धर्म की नीव भी मजबूत होती हैं। हम एक सामाजिक प्राणी है हमारा कर्तव्य बनता है कि समाज के हर तबके के लोगों को साथ लेकर समाज के हर काम को नया आयाम देना।इससे हम सभी को ताक़त मिलती हैं। और समाज मे एकजुटता भी बनी रहती है। 
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र पाठक,लेबर यूनियन के अध्यक्ष  सुभाष गुप्ता,कुशवाहा ,रंजित पोद्दार गांधी ,गणेश झा,विघ्नेश मिश्रा,रमाकांत झा,रणधीर झा,सुरेश शाह,शिलाकांत झा,देवचंद्र झा,रामचंद्र शर्मा, डी एन झा,लालबाबू तिवारी,मनोज ठाकुर,शम्भू झा,शंकर चौधरी, मनमोहन झा,मयंक ठाकुर , पांडेय ,सुनील झा,विष्णु मिश्रा, शंकर शाह, नुनु बाबू, नंदू ,बबलू सिंह,राधेश्याम,प्रमोद चौधरी, राघव झा,नवीन झा, अवधेश झा,कामदेव झा,रंजित झा,मुन्ना शर्मा,दिनेश शर्मा, गंगनारायण झा,कार्तिक ठाकुर,मनीष , भारत जी,गुड्डू जी,विनय मिश्रा,मन्नू मिश्रा,दयानंद झा, जे पी यादव,सनोज कामत,हरिश्चंद्र झा,दिलीप यादव,शम्भू झा,अरुण झा,आदेश मिश्रा,सीताराम झा,हरी ठाकुर सहित सैंकड़ों लोग शामिल रहे।