Right Banner

गोसेवक की ख्याति वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अन्य पशुओं पर भी भरपूर दुलार लुटाते हैं।

गोरखपुर....गोसेवक की ख्याति वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अन्य पशुओं पर भी भरपूर दुलार लुटाते हैं। इसकी एक झलक शनिवार को उनके गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान दिखी।मुख्यमंत्री मंदिर स्थित अपने कार्यालय में बैठे थे तभी एक बिल्ली उनकी गोद में आकर अधिकार भाव से बैठ गई। उसके इस अंदाज पर सीएम मुस्कुराने लगे। बिल्ली काफी देर तक उनकी गोद में मैत्री भाव व सुकून के साथ बैठी रही। मुख्यमंत्री ने भी उसे खूब दुलारा।विकास, कानून व्यवस्था और जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रदेश को नजीर के रूप में प्रतिष्ठित करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर जीव जंतु के प्रति करुणा और स्नेह बरसाने के लिए भी जाने जाते हैं।