Right Banner

भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री की माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी 

देव मणि शुक्ल 

 नोएडा भाजपा द्वारा ज़िला कार्यालय सेक्टर 116 पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी के लिए शोक श्रद्धांजलि का आयोजन किया।
इस शोक सभा में सभी कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सांसद डॉ महेश शर्मा, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्षा विमला बाथम, उपाध्यक्ष सुषमा सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, ज़िला अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र भाटी आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे। 
डॉ महेश शर्मा ने कहा हीरा बा जी का संघर्षपूर्ण व सात्विक जीवन सदैव प्रेरणा है जिनके वात्सल्य व सत्यनिष्ठा से देश को यशस्वी नेतृत्व मिला। माँ का जाना अपूरणीय क्षति है, इस रिक्तता की पूर्ती असंभव है।'
श्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का सौ वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। मोदी जी ने मातृदेवोभव की भावना और हीराबा के मूल्यों को अपने‌ जीवन में ढाला।
साथ ही मोदी जी ने कल अपने दोनों धर्मों का पालन किया जिसमें सुबह अपनी माता ही को मुखाग्नि दे कर पुत्र धर्म कि पपालन किया और उसके बाद बंगाल को वन्दे भारत दे कर राष्ट्र धर्म का पालन किया। उन्होंने इसके साथ सभी को ये संदेश भी दिया कि सभी अपने कार्य करते रहे और अपना कर्तव्य निभायें। 
इस मौक़े पर चांदीराम यादव, उमेश त्यागी, डिम्पल आनंद, गणेश जाटव, युद्धवीर चौहान, महेश अवाना, गिरजा सिंह, अशोक मिश्रा, गोपाल गौड़, पंकज झा, तन्मय शंकर, रवि यादव, चमन अवाना, सचिन अम्बवता, कुंदन सिंह, शारदा चतुर्वेदी, उमेश यादव, नरेश शर्मा, राजीव त्यागी, अमरीश त्यागी, शिवंश श्रीवास्तव, अहसान ख़ान, मुक्तानंद शर्मा, प्रज्ञा पाठक, हर्ष चतुर्वेदी, ओमवीर अवाना आदि कार्यकर्ता रहे।