Right Banner

भाजपा के मंडल पदाधिकारियों द्वारा  गरीबों और मजदूरों को किए गए   कंबल वितरण

देव मणि शुक्ल 

नोएडा शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के नोएडा महानगर के आठों मंडलों के पदाधिकारियों द्वारा   गरीब और मजदूर लोगों को कंबल वितरण किया जा रहा है । इसी कडी मे  नोएडा महानगर के शहीद भगत सिंह मंडल के महामंत्री  गौतम शर्मा के नेतृत्व मे सेक्टर 93 एवं गेझा गाँव के गरीबों एंव मजदूरों को कम्बल वितरण किया गया।
 
 इस अवसर पर महामंत्री गौतम शर्मा  ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी अपने सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखकर अच्छा काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश व समाज आगें बढ रहा है। हर गरीब मजदूर के सुख दुःख मे पार्टी का हर सिपाही खडा रहता है। 
 उन्होंने कहा कि इस तरह के  कार्य से समाज का उत्थान होता है। झुग्गी बस्ती में रहने वाले सैकड़ों मजदूरों  को कंबल वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है । 
 उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में लोग खुले आसमान के नीचे रह रहे हैं, जिससे कई लोगों की मौजूदा समय में जान जा चुकी है। उन्होंने कहा कि इस बात को ध्यान में रखकर पार्टी  ने गरीब लोगों में कंबल वितरण का निर्णय लिया है।
 इस अवसर पर भूपेन्द्र, विपुल शर्मा, श्रीमती संतोष सिंह, अमितेश सिंह एवं  कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।