Right Banner

सबसे ठंडा रहा प्रयागराज

पश्चिमी हवाओं ने सर्दी का कहर ढाना शुरू कर दिया है। बीते 24 घंटे में लखनऊ में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट हुई। जबकि रात का तापमान कोहरे के चलते 6 डिग्री सेल्सियस पर सिमट गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम यूपी के जिलों में घने कोहरे के कारण कोल्ड डे की चेतावनी जारी हुई है।

इसके अतिरिक्त कोहरे के लिए बरेली, रामपुर, पीलीभीत, मुरादाबाद, बागपत, गाजियाबाद समेत वेस्ट यूपी में अलर्ट रखा गया है। हाईवे पर संभलकर गाड़ी ड्राइव करने का सुझाव दिया गया है। सर्द हवाओं की वजह से यूपी का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। सबसे ज्यादा तापमान वाराणसी में 22.6 और प्रयागराज में 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

यूपी में सबसे कम तापमान प्रयागराज और अयोध्या का 4.5 रहा।यूपी के अधिकतर शहरों में 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलेंगी। लखनऊ में 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलने की उम्मीद है।