Right Banner

मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह सीएम की घोषणा
ओलिंपिक-एशियन विजेता को डीएसपी बनाएंगे यूथ खेल विजेता को मिलेंगे 5 लाख

दिनेश यादव की रिपोर्ट

 भोपाल के खिलाड़ी और खेल प्रेमियों के लिए विशिष्ट दिन रहा। केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश शिखर खेल अलंकरण समारोह में 28 खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश ओलिंपिक पदक विजेता को प्रदेश में डीएसपी बनाएंगे। साथ ही यूथ खेलों में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को 5-5 लाख रुपए दिए जाएंगे, ताकि वे तैयारी कर सकें। इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी मौजूद रहीं। रविंद्र भवन में शाम 6 बजे एक भव्य कार्यक्रम में वर्ष 2020 की खेल प्रतिभाओं को एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, प्रभाष जोशी और लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।