Right Banner

संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन

आज पी डी एकॉलोनी  बी ब्लॉक में श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन है जिसमें भागवत के बारे में बताया गया कृष्ण की लीलाओं के बारे में वर्णन किया गया कथावाचक यशोदा नंदन जी महाराज के मुखारविंद से लोगों ने बहुत ही उत्साह और आनंद पूर्वक कथा सुना गया
श्रोता गण राहुल जी  अजय गुप्ता नवनीत पांडे पंकज पांडे प्शशांक मिश्रा मोनू रिंकू चंद्रशेखर और वार्ड नंबर 40 के प्रत्याशी संजीव गुप्ता पत्नी सुनीता गुप्ता श्री राम प्रभाव आदि लोग उपस्थित रहे
महाराज देवकीनंदन  जी ने अश्वत्थामा कौरव पांडव और नामदेव की कथाओं का वर्णन किया
भागवत पुराण हिन्दुओं के अट्ठारह पुराणों में से एक है। इसे श्रीमद्भागवतम् या केवल भागवतम् भी कहते हैं। इसका मुख्य वर्ण्य विषय भक्ति योग है, जिसमें कृष्ण को सभी देवों का देव या स्वयं भगवान के रूप में चित्रित किया गया है। इसके अतिरिक्त इस पुराण में रस भाव की भक्ति का निरुपण भी किया गया है।
इसमें भक्ति, ज्ञान तथा वैराग्य की महानता को दर्शाया है। विष्णु और कृष्णावतार की कथाओं का ज्ञान कराती इस पुराण में सकाम कर्म, निष्काम कर्म, ज्ञान साधना, सिद्धि साधना, भक्ति, अनुग्रह, मर्यादा, द्वैत-अद्वैत, द्वैताद्वैत, निर्गुण-सगुण ज्ञान प्राप्त होता है। श्रीमद् भागवत पुराण विद्या का अक्षय भंडार है।