Right Banner

हन्डौर में तहसील प्रशासन ने आठ लोगों को वितरित किया कंबल
------------------------
 आधुनिक समाचार सेवा
    डॉ०रणजीत सिंह
 प्रतापगढ़।तहसील प्रशासन लालगंज ने हन्डौर ग्रामपंचायत में आठ लोगों को इस ठंड में कंबल वितरित किया।
                       राजस्व निरीक्षक कल्पना तिवारी के नेतृत्व में नायब तहसीलदार रामराज कुशवाहा एवं लेखपाल प्रतिमा सिंह व राम बिहारी मिश्रा की उपस्थिति में हन्डौर गांँव में 8 लोगों को कंबल वितरित किया।
कंबल प्राप्त करने वालों में अंजुम आरा कोमलापती,प्रेमकली, राजाराम,हरिश्चंद्र,दानपान, परमिला,रीतू आदि रहे।इस अवसर पर इस इश्तिखार अहमद छोटे,मोहम्मद कमाल,मोहम्मद कलाम आदि लोग मौजूद रहे।