Right Banner

वैलेंटाइन डे पर मलाइका अरोड़ा को अपनी बाहों में समेटे नजर आए अर्जुन कपूर, कहा- 'जब भी वो दूर जाती है, तो बहुत...'

नई दिल्ली, जेनएनएन। वैलेंटाइन डे के मौके पर स्टार्स ने सोशल मीडिया पर अपने पार्टनर्स को लेकर जमकर पोस्ट शेयर किए। ऐसे में अर्जुन कपूर ने भी मलाइका अरोड़ा बेहद रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के साथ ही अर्जुन ने अपनी लेडी लव यानी मलाइका को बेदह ही खास फील कराया। वहीं अर्जुन से पहले मलाइका ने भी उनके लिए वैलेंटाइन डे पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। यहां देखें अर्जुन कपूर की पोस्ट...

अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मलाइका अरोड़ा के लिए वैलेंटाइन डे पर एक खास पोस्ट शेयर की हैं। इस पोस्ट में आप देख सकते हैं कि अर्जुन ने मलाइका के साथ खूबसूरत सी फोटो शेयर की है। इस तस्वीर के साथ ही अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, 'जब वो दूर जाती है, तो कोई रोशनी नहीं होती है। जब वो दूर जाती है, तो कोई धूप नहीं होती है। जब वो दूर जाती है, तो कोई रोशनी नहीं होती। जब भी वो दूर जाती है, तो बहुत दूर तलक जाती है।' इस कैप्शन के जरिए अर्जुन ने अपनी जिंदगी में मलाइका की खास जगह के बारे में बताया। एक्टर के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं कई यूजर्स उनकी जोड़ी को फेवरेट बताते हुए उनसे पूछ रहे हैं कि वो शादी कब करेंगे।

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर से कुछ घंटों पहले ही मलाइका ने भी पोस्ट शेयर कर अर्जुन को वैलेंटाइन डे विश किया था। मलाइका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे की बाहों में खोए दिख रहे हैं। वहीं अर्जुन कपूर अपने लव लेडी के फॉरहैड पर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस प्यार के पलो को फैंस के साथ शेयर कर मलाइका ने लिखा, 'मेरा'। इसके साथ ही उन्होंने एक हार्ट का इमोजी भी शेयर किया है।