Right Banner

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल  का 50 वां स्थापना दिवस मनाया गया 

देव मणि शुक्ल 

 नोएडा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल अपने गौरवांवित 50 वर्ष पूर्ण करते हुए स्वर्ण वर्ष 2022-23 समारोह बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । 
सरस्वती वंदना के बाद उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के एन.सी आर अध्यक्ष एवं जिला चेयरमैन सुनील गुप्ता,गौतम बुद्ध नगर के लोकप्रिय सांसद डा. महेश शर्मा ,नोएडा  विधायक पंकज सिंह, उत्तर  प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष /पूर्व विधायिका श्रीमती विमला बाथम एवं भाजपा नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता एवम् उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की सहयोगी संस्था अग्रवाल मित्र मंडल, सेक्टर 33, नोएडा के साथ मिलकर दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
इस अवसर पर संस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया और उन्हीं सभी बच्चों का सम्मान प्रतीक देकर सम्मान भी किया गया। 
इस अवसर पर बोलते हुए सुनील गुप्ता  ने केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार को सम्बोधित करके डा. महेश शर्मा एवम् पंकज सिंह के समक्ष अपनी बात रखी। 
 सुनील गुप्ता ने कहां ' कि उद्यमियों एवम् व्यापारियों को प्रचीन काल से ही भामाशाहएवम् नगरसेठ* की उपाधियों से सम्मनित किया जाता रहा है और सभी दरबारो मे उनको उचित स्थान प्रदान किया गया,  लेकिन स्वत्रंता के पश्चात इस वर्ग को राजनैतिक रुप से वह हक नही प्रदान किया गया जिसके योग्य हैं। उन्होंने जन-प्रतिनिधियों से निवेदन किया कि राजनैतिक दलो एवम् सरकारो मे उद्योग एवम् व्यापार से सम्बन्धित रिक्त स्थान की भरपाई के लिए योग्य व्यापारियों एवम् उद्यमियों को स्थान दिया जाना चाहिए ना कि किसी राजनैतिक व्यक्ति को। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि देश की आर्थिक स्थिति एवम रोजगार की समस्या का समाधान मात्र सरकारी नौकरी से नही हो सकता, यदि देश की अर्थव्यवथा मजबूत होगी तो यह समस्या अपने आप हल हो जाएगी इसके साथ उन्होंने उद्यमियों और व्यापारियों को छोटी-छोटी बातो पर जेल भेजने एवम् उनको प्रताड़ित करने का विरोध किया। उन्होंने यह सुझाव रखा कि जो भी सरकारी कर्मचारी इस वर्ग को परेशान करता है उसे कठोर से कठोर कानून बनाकर दंड देने का प्रवधान किया जाय।  सुनील गुप्ता  ने व्यापार मंडल कि पिछले पचास बर्षो की सरकार एवम् व्यापारियों के बीच सेतु का कार्य करने हेतु विस्तृत जानकारी दी। 
गौतम बुध नगर सांसद डॉ महेश शर्मा ने खुद को व्यवसायिक और व्यापारी वर्ग से बताते हुए व्यापारी वर्ग और व्यापारियों का पूर्ण रूप से सहयोग करने का आश्वासन प्रदान किया। 
श्रीमती बिमला बाथम ने नोएडा मे निरंतर व्यापार की हो रही  प्रगति और व्यापार मंडल की भागीदारी पर प्रकाश डाला।  पंकज सिंह ने व्यापारियों को हो रही परेशानियों को हल करने और उनका सहयोग करने का आश्वाशन दिया। 
बीजेपी जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता  ने संपूर्ण रुप से आश्वासन दिया कि वह उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से कंधे से कंधा मिलाकर संगठन एवं बीजेपी के संग उनको लेकर आएंगे और उनका साथ देंगे। 
इस अवसर पर महासचिव सुधीर पोरवाल  ने स्वर्ण जयंती वर्ष 2022 23 मे आयोजित होने वाले व्यापार मंडल द्वारा संपूर्ण प्रोग्रामों की विस्तृत जानकारी समारोह में दी। 
इस अवसर पर उद्योग जगत के सभी गणमान्य व्यक्ति, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, संचालक, अभिभावक उपस्थित रहे। जिनमें से सुनील गुप्ता, सुमित मोदी, संजय जैन, सुधीर पोरवाल, नरेश बंसल , अमित अग्रवाल, रमाकांत गर्ग, मनोज  गुप्ता, विक्रम सेठी, फूल सिंह यादव ,शैलेंद्र पोरवाल, अमित पोरवाल, अमित गोयल, राहुल भाटिया, कुम्मु जोशी भटनागर आशा पोडार, सीमा रावत, नीता बाजपेई, रेनू वाला शर्मा, डॉक्टर वीके गुप्ता, डॉक्टर एसपी जैन, राधा कृष्ण गर्ग, डी पी गोयल, सतनारायण गोयल, तरुण राज, डॉ अर्चना पोरवाल ,रविकांत मिश्रा ,श्रीमती संतोष सिह साथ में अग्रवाल मित्र मंडल के जिला अध्यक्ष  सुरेश गुप्ता  प्रदीप अग्रवाल  समेत उनकी संपूर्ण कार्यकारिणी इस समारोह में शामिल रही।