Right Banner

रेल संचालन में कर्मचारी यूनियन की महत्वूपर्ण भूमिका है-रामाक्षय पाण्डेय डीआरएम  

(शीतल निर्भीक ब्यूरो)
वाराणसी।पूर्वोत्तर रेलवे मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी रामाश्रय पाण्डेय की अध्यक्षता में एन.ई.रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के साथ स्थाई वार्ता तंत्र (पी.एन.एम.) की बैठक आज शुक्रवार को भारतेन्दु सभा कक्ष  में आयोजित हुई। 

आयोजित इस बैठक को सम्बोधित करते हुये मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने कहा कि रेल संचालन में कर्मचारी यूनियन की महत्वूपर्ण भूमिका है। उनके माध्यम से प्राप्त अनेक महत्वपूर्ण सुझावों के क्रियान्वयन से कार्यकुशलता में वृद्धि होती है।

उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से वाराणसी मंडल ने अनेक उपलब्धियाँ प्राप्त की। रेलपथ के दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का कार्य तेजी से सम्पादित किया जा रहा है। यात्री यातायात एवं यात्री आय के साथ ही माल परिवहन एवं उससे होने वाली आय में निरन्तर वृद्धि हो रही है। आधारभूत संरचनाओं के विकास के क्रम में अनेक कार्य जैसे- दोहरीकरण एवं विद्युती करण के अंतर्गत नान इण्टर लॉकिंग कार्य,गतिशक्ति योजना के अन्तर्गत मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल का निर्माण किये गये हैं। श्री पाण्डेय ने कहा कि रेल मदद पोर्टल के माध्यम से प्राप्त परिवादों के निस्तारण में पूर्वोत्तर रेलवे सम्पूर्ण भारतीय रेल पर पहले स्थान पर है।जिसके लिये सभी बधाई के पात्र हैं। 

उन्होंने मंडल के सभी से रेल की आय में वृद्धि के नये क्षेत्र खोजने एवं विवेकपूर्ण ढंग से मितव्ययिता पूर्वक व्यय करने पर बल दिया। कर्मचारी हित के कार्यों की चर्चा करते हुये उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले रेलकर्मियों को उसी दिन समापक भुगतान ऑनलाइन किया जा रहा है। रेलकर्मियों के बच्चों को छात्रवृत्ति,अनुकम्पा के आधार पर शीघ्रता से नियुक्ति, समय से पदोन्नति परीक्षाओं का आयोजन एवं एम.ए.सी.पी. प्रदान करने का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

इसके पूर्व, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री समीर पॉल ने सम्बोधन में कहा कि रेल प्रशासन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूर्णतः सजग है तथा किसी भी कर्मचारी परिवाद का निस्तारण यथाशीघ्र किये जाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने पी.एन.एम.सहित सभी बैठकों को समय से आयोजित किये जाने का आश्वासन दिया,
बैठक को सम्बोधित करते हुये नरमू के मंडल मंत्री श्री एन बी सिंह  ने कर्मचारियों के हित से सम्बन्धित अनेक मुद्दों की तरफ रेल प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुये अपेक्षा की कि उनका निस्तारण यथाशीघ्र किया जायेगा।नरमू के मंडल मंत्री ने रेलवे की प्रगति में रेलकर्मियों के पूर्ण सहयोग की प्रतिबद्धता को दोहराते हुये रेलवे बोर्ड एवं महाप्रबन्धक सहित अनेक स्तरों पर जारी निर्देशों के अनुपालन में अधिक और शीघ्रता लाने पर बल दिया। 

उन्होंने औड़िहार डेमू शेड पर चिकित्सकीय सुविधाएं प्रदान करने और शेड कर्मचारियों के हितों पर विशेष जोर देते हुये कहा कि कर्मचारियों की संतुष्टि रेल को विकास के पथ पर ले जाने में अत्यंत महत्व पूर्ण होती है तथा इस दिशा में रेल प्रशासन के प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया।

पूर्वोत्तर रेलवे मण्डल रेल  प्रबंधक वाराणसी के जनसम्पर्क अधिकारी अशोक कुमार ने मीडिया को बताया कि इस बैठक में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय)राकेश रंजन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक, संजीव शर्मा,वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (C&W) एस0 पी0 श्रीवास्तव,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) पंकज केशरवानी , वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (O&F) आलोक केशरवानी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य)ए0 के0 सक्सेना,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (ऑपरेशन)अनिल श्रीवास्तव,अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 सुनन्दा चतुर्वेदी, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अरविन्द कुमार जायसवाल, मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार,मंडल कार्मिक अधिकारी, विवेक मिश्रा,उग्रसेन सिंह, शाखा अधिकारी, नरमू के मंडल मंत्री  एन0बी सिंह सहित वाराणसी मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।