Right Banner

महाकौथिग मेले मे  दूसरे दिन नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन 

देव मणि शुक्ल 
 
 नोएडा उत्तराखंड महाकौथिग के  दूसरे  दिन  का  आरम्भ महाकौथिग टीम द्वारा दीप  प्रज्ज्वलित  कर  मेले का  विधिवत उद्घाटन  किया गया।
प्रथम सत्र मे अन्तरविद्यालय एवं अन्तरसमुह उत्तराखंड लोक नृत्य  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें अन्तर विद्यालय मे लोक नृत्य प्रतियोगिता मे प्रथम उत्तराखंड पब्लिक स्कुल दूसरा धर्म पब्लिक स्कूल व अन्तरसमुह प्रतियोगिता मे प्रथम- पर्वतीय कला संगम दिल्ली दूसरा - भूम्याल विकास मंच तीसरा- ज़ोनसारी ग्रूप विजेता रहे ।
शाम के सत्र मे उत्तराखंड की सुप्रसिद्ध लोक गायिकाऐ जो विगत 30 40 वर्षा से इस क्षेत्र मे कार्य कर रही है । महिलाओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर आरम्भ किया गया ।आज  के  कार्यक्रम मे  मुख्य  आकर्षण
उत्तराखंड के गढ़रत्न  नरेंद्र सिंह नेगी जी  व केंद्र उत्तराखंड फोक म्यूजिक उफमा अवार्ड एवं लोक सम्मान की प्रस्तुति रहेगी।
इस  अवसर पर मुख्य संयोजक राजेंद्र चौहान स्वर कोकिला  कल्पना चौहान,अध्यक्ष सौरभ धस्माना ,उपाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा,
 वरिष्ट  सलाहकार राजेन्द्र रावत,मीडिया प्रभारी रजनी जोशी ,कोषाध्यक्ष सुबोध थपलियाल, महासचिव,इंदिरा  चौधरी राखी धनाई,संस्कृति सचिव रेखा चौहान,अनिल राणा,सुनीताध्यानी,दिवान सिंह,चंदन गुसाई,एस पी चमोली,हेमंत जोशी,अनिल राणा,संरक्षक नरेंद्र  सिंह  बिष्ट,आदित्य घिल्डियाल आदि उपस्थित रहे।